मूकनायक समाचार । सूरत
by Jayanti Solanki
जयदीप मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री सरस्वती महाविद्यालय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, सूरत में कार्यकारी प्राचार्या स्वर्णिमा जैन के मार्गदर्शन में अर्थशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS Unit) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11 जुलाई 2026 विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में वक्तृत्व प्रतियोगिता का का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 17 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जनसंख्या, विकास, संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनसंख्या संबंधी समकालीन मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनके वक्तृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना था।
विद्यार्थियों की विचार-प्रस्तुति के उपरांत प्राध्यापक हार्दिककुमार शेलाडिया ने जनसंख्या वृद्धि के भौगोलिक, आर्थिक एवं सामाजिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा जनसंख्या है। यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के पर्याप्त अवसर प्राप्त हों, तो वे राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
तत्पश्चात प्राध्यापिका जया पंडित ने जनसंख्या एवं विकास के मध्य संतुलन, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जागरूक नागरिक बनने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के वक्तृत्व कौशल एवं विषय-वस्तु का निष्पक्ष मूल्यांकन कर आवश्यक सुझाव प्रदान किए।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिद्धार्थ पांडे, द्वितीय स्थान पर शिव राठौड और तृतीय स्थान पर पीयूष शर्मा रहे । सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। जिन प्रतिभागियों को पुरस्कार प्राप्त नहीं हुआ, उन्हें निराश न होकर भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित एवं आश्वस्त किया गया।
अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. हार्दिककुमार पी. शेलडिया ने जयदीप मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, ट्रस्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर श्री. डॉ. योगिता शारदा, कॉलेज कैंपस डायरेक्टर श्रीमती श्यामली बरगले, महाविद्यालय परिवार, NSS के सभी स्वयंसेवकों तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रति कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राप्त अमूल्य सहयोग के लिए हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।

