मूकनायक समाचार । कीम
एलसीबी पुलिस ने बातमी के आधार पर सेगवा के एक्सप्रेस हाईवे पर छापा मारकर विदेशी शराब का जत्था पकडकर टोटल 2 लाख 57 हजार 346 रुपयों का मुद्दामाल जब्त कर पीकअप चालक को दबोचकर कार्रवाई शुरू की है।
सूत्रो के मुताबिक एलसीबी पुलिस ने बातमी केआधार पर सेगवा गांव में वोच लगाई थी। उस दौरान बोलेरो पीकअप चालक नीकलते ही उसे रोककर बोलेरो में जांच करने पर विदेशी शराब का जत्था मिला। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 लाख 57 हजार 136 रुपये मूल्य की 1776 नग विदेशी शराब की बोतल, 5 लाख रूपये मूल्य का बोलेरो पीकअप, 210 नगद, 5 हजार मूल्य का मोबाईल सभी मिलाकर टोटल 7 लाख 62 हजार 346 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे कर लिया। पुलिस ने पीकअप चालक भुपत रणछोड चोसला (उम्र-24, कारोबार-ड्राईविंग, निवासी – सियालज, भरवाडवास, तहसील-मांगरोल, मूलतः जिला-बोटाद, हेबतपुर) को दबोचकर विदेशी शराब का जत्था भरवाने भेजने वाला रतनलाल जगुलाल गुर्जर (निवासी-पानसरा, मोटा बोरसरा, तहसील-मांगरोळ), सेलवास से शराब का जत्था भरकर मोपेड में लेकर दे जाने वाला अज्ञात व्यक्ति को वोन्टेड घोषित कर कार्रवाई शुरू की है।

