मूकनायक न्यूज/सिरोही/राजस्थान।
सिरोही। सिरोही उपखंड के गोल गांव के उड़ रोड स्थित ग्राम पंचायत के पास लगे एक विद्युत पोल में अचानक करंट दौड़ने से एक गाय उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई, जिससे समय रहते गाय की जान बच गई।ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित स्थान पर काफी समय से विद्युत पोल में करंट आने का खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि यदि गाय की जगह कोई व्यक्ति करंट की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, जिसकी जिम्मेदारी किसकी होती?ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा विद्युत पोल की तत्काल जांच कर स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि न हो।

