मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर के वराछा मिनी बाजार के पास पैदल जा रहे युवक के सर पर पेड गिरने से गंभीर चोट आने से उसे अस्पताल ले जाया गया किन्तु तबीबों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
अश्विनीकुमार पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरुणकुमार योगेन्द्रभाई पंडित (उम्र-31, निवासी-202, राणा शेरी, पम्पिंग के पास सैयदपुरा रोड, बेगमपुरा) निवासी गत रोज दोपहर के बाद 4.15 बजे के दौरान वराछा के मिनी बाजार स्थित लोक समर्पण ब्लड बैंक के पास रास्ते से गुजर रहे थे उस दौरान वहां लगा एक पेड गिर जाने से उसके सर में काफी गंभीर चोट लग गई। अरुणकुमार को सर में चोट लगने से काफी खून बह गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया किन्तु तबीब डो. ब्रिजेश मोरडिया ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। अश्विनीकुमार पुलिस थाने के हेड कान्स्टेबल हरपालसिंह प्रतापसिंह ने इस संदर्भ में अधिक जांच शुरू की है।

