Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातअलग-अलग पुलिस थाने की घटना में दो नाबालिग किशोर-किशोरी का अपहरण

अलग-अलग पुलिस थाने की घटना में दो नाबालिग किशोर-किशोरी का अपहरण

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत शहर के लसकाणा में से एक 17 वर्ष 8 माह की और भेस्तान क्षेत्र से एक किशोर उम्र 15 वर्ष अपहरण होने की शिकायत पुलिस थानों में दर्ज हुई है।
लसकाणा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत 6 जुलाई, 2026 सुबह सा बजे के दौरान 17 वर्ष, 8 माह 16 दिन उम्र की (संगीता नाम परिवर्तित) को कोई अज्ञात व्यक्ति ने फुसलाकर या बदईरादे से उसका अपहरण हो गया। परिजनों ने काफी उसकी छानबीन की किन्तु कहीं भी अता पता नहीं लगने पर परिजनों ने लसकाणा पुलिस थाने में संगीता का अपहरण होने की शिकायत दर्ज करवाई। लसकाणा पुलिस थाने के पीएसआई ए.डी. सोलंकी ने अधिक जांच शुरू की है।
दूसरी घटना भेस्तान में हुई जिसमें एक नाबालिग किशोर (जीतु) उम्र 15 वर्ष दो माह, पच्चीस दिन गत 26 अप्रैल, 2026 रात 8 बजे के दौरान घर से निकल गया था। परिजनों ने जीतु की काफी तलाश की किन्तु कहीं भी उसका पता नहीं चलने पर उन्होंने भेस्तान पुलिस थाने में जीतु के अपहरण या अज्ञात व्यक्ति फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज करवाई। इस घटना को लेकर भेस्तान पुलिस थाने के पी.एस.आई. एच.बी. चौधरी ने अधिक जांच शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments