Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातअमरोली-छापराभाठा की कोलोनी में बोगस तबीब पकडा गया

अमरोली-छापराभाठा की कोलोनी में बोगस तबीब पकडा गया

मूकनायक समाचार । सूरत

अमरोली-छापराभाठा में आने वाली सोसायटी में ऋषभ क्लिनिक नामक दवाखाना चलाने वाला लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने वाला डोक्टर गिरफ्तार गिरफ्तार हो गया। उसके पास से 30 हजार रूपयों का दवा का जत्था बरामद कर कार्रवाई शुरू की है।
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक अमरोली पुलिस के ए.एस.आई. मेहुल प्रेमजी और रविराजसिंह प्रविणसिंह को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर छापराभाठा-ताडवाडी में छन्नु कोलोनी में दुकान संख्या 178 में ऋषभ क्लिनिक में रेड की। क्लिनिक में जांच के दौरान डो. डी.के. सिंघ (बी.ए.एम.एस.)का बोर्ड लगाकर धर्मेन्द्रकुमार राकेशप्रताप सिंघ (उम्र-49, मकान संख्या 49, नीचली कोलोनी, छापराभाठा, अमरोली, मूलतः चकवड, ता.बाघराय, प्रतापगढ, यु.पी.) को पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास कोई डोक्टर की डिग्री नहीं है। किन्तु वतन युपी से प्रयागराज में सचान नर्सिंग होम में 10 साल तक कम्पाउन्डर की नौकरी की थी। जिससे नौकरी के अनुभव के आधार पर सूरत आकर छापराभाठा में ऋषभ क्लिनिक और डो. डी.के. सिंघ (बी.ए.एम.एस.) का बोर्ड लगाकर प्रेक्टिस शुरू की थी। प्राथमिक पूछताछ में वह 3 साल से डोक्टर के नाम से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करता था। पुलिस ने क्लिनिक में से इन्जेक्शन समेत 30 हजार रुपयों का दवा का जत्था कब्जे किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments