मूकनायक समाचार । सूरत
अनुपमसिंह गेहलौत के अहमदाबाद में चार्ज संभालने जाने के बाद उसके स्थान पर सूरत के तत्कालिन स्पेशियल पुलिस आयुक्त वाबांग जामीर ने चार्ज संभाल लिया है।
सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गेहलौत गत सप्ताह में अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त के रुप में चयन हुआ है। गत शुक्रवार को पुलिस आयुक्त गेहलौत सूरत के पुलिस आयुक्त का चार्ज छोड देने के बाद गृह विभाग द्वारा रिक्त स्थान पर जगह पर वेइटिंग फोर पोस्टिंग मे सूरत के तत्कालिन स्पेशियल पुलिस आयुक्त वाबांग जामीर को इन्चार्ज पुलिस आयुक्त के रुप में चार्ज सौंप दिया है। गत रोज रविवार शाम 5 बजे वाबांग जामीर ने इन्चार्ज पुलिस आयुक्त के रुप में चार्ज संभाला है। बता दे कि सूरत के पुलिस आयुक्त अजयकुमार तोमर के निवृत्त होने के बाद सूरत के पुलिस आयुक्त के तौर पर अन्य कोई नहीं होने पर उस वक्त स्पेशियल पुलिस आयुक्त के तौर पर वाबांग जामीर ने 74 दिन पुलिस आयुक्त का चार्ज संभाला था।

