Friday, July 17, 2026
Homeहरियाणाबहुजन समाज पार्टी की पानीपत ग्रामीण विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठन...

बहुजन समाज पार्टी की पानीपत ग्रामीण विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

21जून 2026 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला पानीपत की ‘पानीपत ग्रामीण’ विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गुरु रविदास आश्रम इन्दिरा कालोनी पानीपत में किया गया। बैठक में विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के गठन तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विशाल गुज्जर (हरियाणा प्रदेश प्रभारी), दलबीर भान (लोकसभा प्रभारी, करनाल), रामनिवास फुलिया (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) एवं डॉ. संजीव धीरयान (जिला अध्यक्ष, पानीपत) ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक में जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें मुख्य रूप से सरदार सुमेर सिंह, सतपाल डीलर, रामकरण, अजय भोरिया, सिद्धार्थ जाटव, संतोष पासवान, अशोक प्रधान, सतीश रंगा, अंग्रेज सिंह, कृष्ण पूनिया, मास्टर हरबीर, कुलदीप अंबेडकर, बलकार (बबैल), पाले राम (बबैल), रमेश, रजिंदर तथा मोहम्मद इरशाद सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments