Sunday, July 26, 2026
Homeगुजरातकतार के गैस प्लान्ट में हुए ब्लास्ट में सूरत के युवक की...

कतार के गैस प्लान्ट में हुए ब्लास्ट में सूरत के युवक की मौत

सूरत ।

कतार के गैस प्लान्ट में ब्लास्ट दुर्घटना में सूरत के युवक की मौत हो गई। युवक की लाश को अहमदाबाद से सूरत वतन में लाया गया। युवक के मौत को लेकर परिजनों में शौक का माहौल छाया है। उनकी स्मशानयात्रा में हजारों लोगों ने जुडकर अंतिम संस्कार किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डुमस क्षेत्र के भीमपोर (मोटा महोल्ला) निवासी 26 वर्षीय युवक सनी पटेल करीब 7 महिने पूर्व नौकरी के लिए कतार गया था। कतार के सबसे बडे गैस प्लान्ट रास लाफान के एलएनजी प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब में गत रविवार 21 जून को विस्फोट हुआ जिसमें उसकी मौत होग गई। परिजनों की आर्थिक स्थिति सुधार के लिए और उज्जवल भविष्य के लिए सनी पटेल ने विदेश जाने का प्लान बनाया था। केवल 7 माह पूर्व ही वह कतार गया था। सनी के मौत के बाद मृतदेह भारत लाने के लिए सरकार के पास मदद मांगी थी। कतार स्थित भारतीय एम्बेसी का संपर्क कर कानूनी कार्रवाई की गई। भारतीय दूतावास के सक्रिय सहयोग से मिली सहाय से सनी के देह को कतार से अहमदाबाद लाया गया और वहां से एम्ब्युलेन्स के जरिये सूरत भीमपोर में निवासस्थान पर लाया गया। मृतदेह घर पर पहुंचते ही परिवारजनों व माता, पत्नी आक्रंद करने लगे, साथ ही पूरा गांव की आंखे नम हो गई। सनी की अंतिमयात्रा में हजारों की तादाद में लोग जुडे और अंतिम संस्कार किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments