Sunday, July 26, 2026
Homeगुजरातभेस्तान में डम्परचालक की टक्कर से मोपेड सवार मा-बेटी की मौत

भेस्तान में डम्परचालक की टक्कर से मोपेड सवार मा-बेटी की मौत

मूकनायक समाचार । जयंति । सूरत

सूरत शहर के भेस्तान क्षेत्र में डम्परचालक ने मोपेड को टक्कर मारने से मोपेड पर सवार 22 वर्षीय माता और उसकी 3 वर्षीय बेटी का घटनास्थल पर मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय माता रुकशान सैयद व 3 वर्षीय बेटी जैनम को मोपेड पर बैठाकर डिंडोली आवास की ओर जा रही थी उस दौरान भेस्तान के पास अचानक एक तेज गति से आए डम्पर ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर से माता और बेटी को गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा और घटनास्थल पर ही माता और बेटी की मौत हो गई।
दुर्घटना की जानकारी भेस्तान पुलिस को मिलते ही पुलिस काफिले के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंच गई और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने डम्परचालक को दबोचकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments