Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातमनपा द्वारा स्कूल के छात्रों में जागृति लाने के लिए क्विज प्रतियोगिता...

मनपा द्वारा स्कूल के छात्रों में जागृति लाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

सूरत

जून महिने को एन्टी-मेलेरिया (मेलेरीया विरोधी महिना) के रूप में मनाया जाता है। यह राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत सूरत महानगरपालिका के वी.बी.डी.सी. विभाग द्वारा उधना क्षेत्र की सरकारी, सुमन और प्राईवेट स्कूलों के छात्रों के लिए विशेष जनजागृति लाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन उगत स्थित रेडियन्ट ईन्टरनेशनल स्कूल में किया गया।
इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मच्छर से उत्पन्न होने वाले रोगों के विषय में जैसे मलेरिया, डेन्गु जैसी बिमारियों को फैलने से रोकने के उपाय के विषय में जागृत करने का है। इस क्विज स्पर्धा में नगरप्राथमिक, सुमन शाला-10, प्राईवेट शाला – 12 समेत टोटल 22 शालाओं ने हिस्सा लिया। अधिक नगरप्राथमिक, सुमन शाला के 49 छात्रों ने, प्राईवेट शाला के 28 छात्रों समेत टोटल 77 छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments