Monday, July 27, 2026
Homeगुजरातटेक्सटाईल उद्योग से संबंधित विषयों पर सचिन में सेमिनार

टेक्सटाईल उद्योग से संबंधित विषयों पर सचिन में सेमिनार

टेक्सटाईल उद्योग से संबंधित विषयों पर सचिन में डीजीडीसी लिमिटेड एवं डीआईपी इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में गत रोज सेमिनार का आयोजन किया गया।
स्ट्रेटफिक्स के अनुपमा सुल्तानिया ने सेमिनार में उपस्थित रहकर कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों को प्रबंधन एवं संचालन से जुड़ी जटिलताओं को समझने और उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देकर कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया, श्रमिकों की वर्तमान समस्याओं तथा बाजार में मांग के उतार-चढ़ाव के अनुसार उद्योग में बदलाव की संभावनाओं पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित उद्योग संचालकों ने उद्योग से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। सेमिनार में रामकिशोर दानी, सुभाषचंद गोयल, राजेशभाई, सुरेश झालावडिया, महेशभाई वाटलिया, मनसुखभाई संघाणी, जीतूभाई राजड़िया, रजनीकांत पंचाल, परेशभाई रादड़िया, गौरव जैन और सुशील वागड़िया सहित कई उद्योगपति उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में डीजीडीसी की ओर से अजय शर्मा, काजल पाण्डेय, हार्दिक महाले, आलम भाई, वीरेन्द्र शर्मा सहित टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments