Friday, July 17, 2026
Homeबस्तीबांस से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, साइकिल से घर लौटते समय वारदात...

बांस से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, साइकिल से घर लौटते समय वारदात से गांव में मचा हड़कंप।

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती उत्तर प्रदेश।

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।मृतक की पहचान मोहम्मद समी पुत्र निवासी कलवारी मुस्तहकम के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार मोहम्मद समी बुधवार दोपहर भोजन करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग के निकट पहले से मौजूद राजकुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और बांस से हमला कर दिया अचानक हुए हमले में बुजुर्ग खुद को संभाल नहीं सके और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मोहम्मद समी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी जमीदुन निशा ने बताया कि वह घर पर पति के लौटने का इंतजार कर रही थीं इसी बीच उन्हें गांव में मारपीट की सूचना मिली जब तक वह और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब तक मोहम्मद समी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे अस्पताल में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सहित कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव तथा दुबौलिया थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से गांव में शोक और भय का वातावरण है ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments