Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणाएस• डी• वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट...

एस• डी• वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

एस•डी• वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा अनेक विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी लकी ने 91% अंक तथा अर्पण ने 90% अंक लेकर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर लिया।कला विभाग तथा साइंस विभाग के विद्यार्थी वंश, रिशु, विपिन ,वंश कुमार ,अफसा ,राहुल ने 80% से ऊपर अंक लेकर सफलता हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बंसल मैनेजर फकीर चंद एवं प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दीं तथा मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, प्रिंसिपल के मार्गदर्शन, शिक्षकों के पढ़ने के तरीके तथा अभिभावकों के सहयोग से यह सराहनीय परिणाम संभव हो पाया है।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत एवं अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments