Sunday, July 26, 2026
Homeहरियाणाबुद्ध की शिक्षाओं पर चलने का किया आह्वान

बुद्ध की शिक्षाओं पर चलने का किया आह्वान

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

“डॉ. बी. आर. अंबेडकर समाज सेवा ट्रस्ट”, पानीपत द्वारा वार्ड नं.-10 में बुद्ध पूर्णिमा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
इस कार्यक्रम में सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान हवा सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड नं.-24 पार्षद सोनू गहलोत रहे।
सभी वक्ताओं ने महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं का विस्तार से बखान किया। डॉ• राजपाल ने कहा कि संसार में शांति तभी बन सकती है, जब हम बुद्ध की शिक्षाओं पर चलें।
इस अवसर पर डॉ. राजपाल, सुरेंद्र, कुलवीर सिंह, हवा सिंह, रविंद्रपाल नाफरिया, मास्टर सुनील जी, मास्टर सुरेश, राकेश कुमार तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments