Friday, April 17, 2026
Homeहरियाणाराजकीय मिडल स्कूल सुहरा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास...

राजकीय मिडल स्कूल सुहरा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत/हरियाणा

झज्जर (13/04/2026) – राजकीय मिडल स्कूल सुहरा(झज्जर) में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं बौद्धिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। संस्कृत शिक्षक राज सिहँ ने विद्यार्थियों को डॉ.अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके महान योगदान के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ.अम्बेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों की राह दिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा को अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्याध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। विद्यार्थियों ने इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया और बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यापिका पिंकी और राज सिहँ, जग प्रवेश,कर्मवीर,बिजेन्द्र सिहँ आदि अध्यापक उपस्थित रहें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments