मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। कलम की ताकत और पत्रकारों की एकजुटता का एक ऐसा विराट नजारा रविवार, 12 अप्रैल की शाम बस्ती की धरती पर देखने को मिला, जिसने भविष्य की पत्रकारिता के लिए एक नई लकीर खींच दी है।
‘राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ’ के तत्वावधान में आयोजित ‘पत्रकार एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ ने यह साबित कर दिया कि जब कलमकार एक मंच पर आते हैं, तो वह समाज में बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति बन जाते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जय सिंह (IIS) भारत सरकार के रहे,जिन्होंने पत्रकारों के मान-सम्मान और उनकी निष्पक्षता पर जोर दिया।
इस अवसर पर समाज और लोकतंत्र की रक्षा करने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो उनके संघर्षों को एक नई पहचान देने का काम करेगा।
समारोह की भव्यता में उस समय चार चाँद लग गए, जब सीबीएस चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज, इतवारा के छात्र-छात्राओं ने मंच संभाला।
इन बच्चों ने अपनी कला का ऐसा ‘तगड़ा’ प्रदर्शन किया कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
1.भावुक कर देने वाला संदेश: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दे पर बच्चों के मर्मस्पर्शी नाटक ने उपस्थित अतिथियों की आँखें नम कर दीं।
2.जोशीला प्रदर्शन: इसके साथ ही ‘जलवा है जलवा’ जैसे गानों पर बच्चों के उत्साहपूर्ण नृत्य ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी।
इन नन्हे सितारों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मानित भी किया गया।
आयोजनकर्ता राहुल सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि हर पत्रकार की सुरक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना है।
कार्यक्रम के अंत में एक शानदार कवि सम्मेलन और प्रीतिभोज ने इस ऐतिहासिक शाम को और भी यादगार बना दिया।

