सरिता रानी/मूकनायक
पानीपत
बामसेफ टीम पानीपत द्वारा कल रात 8:00 बजे वार्ड नं.10 पानीपत में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण के साथ की गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए सभी को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे समाज में फैली कुरीतियों जैसे ढोंग, आडंबर और अंधविश्वास को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे तथा शिक्षा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. राजपाल, मास्टर सुनील, जगजीत, राजेश, रविन्द्रपाल, देवी सिंह, सुरेन्द्र चालिया उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने मिलकर महात्मा ज्योतिबा फुले जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन किया गया।

