
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
इन्द्रगढ – आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को ग्राम सुंदर नगर (इंदरगढ़) में महर्षि बालीनाथ जयंती के उपलक्ष में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रगतिशील युवा कमेटी सुंदर नगर द्वारा बैरवा दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केशवराय पाटन विधायक सी एल प्रेमी बैरवा रहें व कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्री लाल बैरवा (जिलाध्यक्ष बैरवा समाज विकास समिति बूंदी) वालों ने की ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सुखदेव बैरवा (महामंत्री बैरवा समाज विकास समिति बूंदी) रामेश्वर अखण्ड (ब्लॉक अध्यक्ष बैरवा विकास समिति इंद्रगढ़)
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी मंच पर बुलाकर प्रशंसा पत्र सहित शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया जिसमें
निकिता बैरवा , अंजलि बैरवा , राकेश बैरवा , नंदिनी बैरवा , कृष्णा बैरवा , अंकित बैरवा , मीनाक्षी एवम् अवनी का नाम प्रमुख है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा सन्देश दिया कि शिक्षा ही जीवन है , शिक्षा के द्वारा ही संसार में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान गणेश बैरवा सवाई माधोपुर , महेंद्र बैरवा सवाई माधोपुर , कैलाश चंद सिसोदिया , भेरूलाल, विनोद बैरवा युवा नेता सवाई माधोपुर , बाबूलाल तिलकर, मुरारी लाल बैरवा , राजेंद्र कुमार बैरवा, पप्पू लाल जलवानिया , अनिल कुमार बैरवा , एडवोकेट विनोद बैरवा , किसनगोपाल बैरवा , हजारीलाल, विष्णु प्रसाद लाखेरी एवम श्यामा बाई इत्यादि समाजबंधुओं उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का आयोजन व कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी सदस्य आशाराम बैरवा, मनोज बैरवा, विमल बैरवा, दीपक बैरवा , जीतू बैरवा, कमलेश बैरवा, भोलूराम बैरवा, घनश्याम बैरवा, भेरू प्रकाश बैरवा, अजय बैरवा, अनिल बैरवा, राजकुमार, सुमित, राकेश, गिर्राज , महावीर, शंकर, एवय अंकित बैरवा का योगदान सराहनीय रहा

