Friday, April 17, 2026
Homeकरौलीजाटव समाज महापंचायत के प्रचार को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान

जाटव समाज महापंचायत के प्रचार को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान

करौली जिले में जिला जाटव समाज सुधार समिति (360 गांव) के तत्वावधान में 18 जनवरी 2026 को श्रीमहावीरजी में आयोजित होने वाली जाटव समाज की महापंचायत के प्रचार-प्रसार हेतु रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत जगर सांवरे का पूरा, बमनपुरा खुरसठपुरा, शेरपुर, रारा साहपुर, खेड़ी हैबत, खीजूरी, ढिंढोरा, अक्खे का पूरा, खरेटा, आरेनिया का पूरा, मिल्कीपुरा अलावाड़ा, चिनायटा सहित अनेक गांवों में समाजबंधुओं से संपर्क कर उन्हें महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
जनसंपर्क के दौरान समाज के लोगों को महापंचायत के उद्देश्यों, समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।
इस मौके पर रिंकू खेड़ी हैबत, भगवत गली वाले, गोपाल फौजी, गुट्टीराम, दिनेश सहित समाज के कई सक्रिय कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments