Monday, September 28, 2026
Homeबूंदीहाड़ौती बैरवा समाज उत्थान समिति कोटा के संरक्षक & वरिष्ट समाज सेवी...

हाड़ौती बैरवा समाज उत्थान समिति कोटा के संरक्षक & वरिष्ट समाज सेवी लालचंद लोहारवाड़िया ने लिया देहदान का संकल्प

मूकनायक/ राकेश कुमार
बूंदी /राजस्थान

कोटा, दिनांक 23 अगस्त 2026 हाड़ौती बैरवा समाज उत्थान समिति के वरिष्ठ संरक्षक लालचंद लोहारवाड़िया ने बीना बैरवा,अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कोटा व
निर्मल दीक्षित अध्यक्ष (वरिष्ठ नागरिक रजत सेवा संस्था),कोटा की उपस्थिति में मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लेकर समाज के सामने मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायी मिसाल पेश की।

लालचंद लोहारवाड़िया के इस संकल्प में उनके पुत्र बाबूलाल, रणजीत, गणेश सहित सभी पुत्रों एवं पुत्रवधुओं ने भी सहमति प्रदान करते हुए पूर्ण समर्थन किया। परिवार ने देहदान को मानवता की सेवा तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान माना।

इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष दुर्गालाल मरमठ, संस्था अध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, महासचिव धर्मराज धरावण, महामंत्री राजेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।समाजसेवियों ने कहा कि देहदान का संकल्प समाज में वैज्ञानिक सोच, मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने वाला अनुकरणीय कदम है।

इस अवसर पर बाबूलाल , बसवाल,महेंद्र ,अशोक ,राजेंद्र जहरवाल,सुरेंद्र ,रामहेत बागड़ी,बद्री लाल महाराज,महेश , ओमप्रकाश ,रामलाल अध्यापक सहित अन्य समाजबंधुओं ने लालचंद लोहारवाड़िया एवं उनके परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
संस्था ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अंधविश्वास से ऊपर उठकर मानव कल्याण के ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करें तथा समाज में सेवा, शिक्षा और जागरूकता की भावना को मजबूत बनाएं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments