Monday, September 28, 2026
Homeबूंदीअखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिला स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिला स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

मूकनायक/संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
लाखेरी/ बूंदी/ राजस्थान

लाखेरी। बैरवा महासभा के जिला स्तरीय चुनाव आज रामदेव मंदिर, बाईपास रोड, लाखेरी में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए। जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री पद के लिए हुए चुनाव में समाज के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एडवोकेट विनोद कुमार बैरवा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इंद्रगढ़ तहसील के समस्त गांवों से समाज के मतदाता विभिन्न वाहनों से लाखेरी पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने आए।

पी.ओ. अमर सिंह बैरवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्वाचन टीम के सदस्य रामलाल बैरवा, महेंद्र कुमार बैरवा, राजेंद्र कुमार बैरवा, गजानंद बैरवा, बाबूलाल बैरवा एवं प्रेम शंकर बैरवा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

मतदान के दौरान समाज के लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मतदाताओं की सहभागिता ने सामाजिक एकजुटता, लोकतांत्रिक जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments