Friday, April 17, 2026
Homeबूंदीराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा का नव प्रवेश अभियान बना उदाहरण, घर-घर...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा का नव प्रवेश अभियान बना उदाहरण, घर-घर सर्वे से बढ़ा नामांकन उत्साह

मूकनायक/ राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौलतपुरा द्वारा सत्र 2026-27 के लिए संचालित नव प्रवेश अभियान क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया है। दौलतपुरा परिक्षेत्र एवं आसपास के गांवों में गठित विद्यालय टीम ने घर-घर जाकर सर्वे कार्य किया तथा अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए जागरूक किया।
अभियान के दौरान टीम प्रभारी पवन कुमार सालोदिया (व्याख्याता) के नेतृत्व में पप्पू लाल मीणा (वरिष्ठ अध्यापक) एवं अमर सिंह बैरवा (अध्यापक) ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों, छात्रवृत्ति, पोषण आहार एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी विस्तार से दी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कृष्णा कुमारी गुप्ता ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुभवी एवं समर्पित स्टाफ, अनुशासित वातावरण तथा उपलब्ध समस्त आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
अभिभावकों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने एवं नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आश्वासन दिया। इस नव प्रवेश अभियान से क्षेत्र में नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि ऐसे निरंतर प्रयासों से शीघ्र ही शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments