मूकनायक/सरिता रानी
बहालगढ़/पानीपत/हरियाणा
हाईवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों की बदहाल स्थिति सवाल खड़े कर रही है। शौचालयों में साफ-सफाई का अभाव दिखाई दे रहा है और आसपास गंदगी फैली हुई है। इसके चलते हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि लंबे सफर के दौरान हाईवे पर स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय की सुविधा बेहद जरूरी है, लेकिन इन शौचालयों की उचित देखरेख नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंदगी और दुर्गंध के कारण शौचालयों का इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो रहा है।
यात्रियों ने संबंधित विभाग और हाईवे प्रबंधन से मांग की है कि शौचालयों की नियमित सफाई करवाई जाए तथा वहां पानी, प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए, ताकि यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधा मिल सके।

