Monday, September 28, 2026
HomeभरतपुरCM भजनलाल शर्मा आज भरतपुर दौरे पर: बिडयारी में विकास कार्यों का...

CM भजनलाल शर्मा आज भरतपुर दौरे पर: बिडयारी में विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण, जनसभा को करेंगे संबोधित

मूलनायक न्यूज यशपाल सोलंकी भरतपुर राजस्थान भरतपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार, 28 सितंबर को भरतपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बयाना उपखंड के बिडयारी गांव में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिला कलेक्टर कमर चौधरी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए बयाना पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत बिडयारी में नायरा पेट्रोल पंप के पास आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर 1 से 2 बजे तक कार्यकर्ताओं से संवाद

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे हेलीकॉप्टर से खैरथल-तिजारा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments