मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी
हिण्डौन सिटी। सर्वोदय उच्च माध्यमिक बाल विद्या मंदिर में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी छात्र खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से 373 खिलाड़ी और 73 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच सॉफ्टबॉल, जूडो, रोलर स्केटिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और योग सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताएं 26 सितंबर तक सर्वोदय शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित की जाएंगी।
उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सर्वेश गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
इस दौरान ACBEO दयाल सोलंकी, खेल पर्यवेक्षक तिमन, प्रधानाचार्य, विशिष्ट अतिथि राजेश मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे। मंच संचालन ब्रह्मानंद चतुर्वेदी एवं शारीरिक शिक्षक देवीसहाय ने किया।

