मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी
हिण्डौन सिटी। पंचायती राज चुनाव को लेकर हिण्डौन क्षेत्र में आज सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। पंचायत समिति हिण्डौन में SDM महेश चंद मान एवं तहसीलदार सीमा बघेल विधायक अनिता जाटव प्रधान विनोद कुमार की उपस्थिति में आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए विभिन्न आरक्षित श्रेणियों का निर्धारण किया जा रहा है।
आरक्षण लॉटरी को लेकर संभावित चुनावी दावेदारों और ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ग्राम पंचायतों में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो जाएगी।
प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम पंचायतवार आरक्षण की स्थिति सामने आएगी, जिस पर ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों की नजर बनी हुई है।
हिण्डौन पंचायत समिति में चल रही इस आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती नजर आ रही हैं।
ग्राम पंचायतवार आरक्षण स्थिति
घोसला — सामान्य
झारेड़ा — सामान्य
खेड़लीगुर्जर — OBC
अटकोली — SC महिला
क्यारदा खुर्द — सामान्य
श्यामपुर मुंडेरी — ST
लहचौड़ा — सामान्य
महूइब्राहिमपुर — सामान्य
महूखास — सामान्य
मण्डावरा — SC
गोपीपुर — SC महिला
पाली — सामान्य
फुलवाड़ा — SC महिला
चमसपुरा — SC
रेवई — सामान्य
पटटी नारायणपुर — SC महिला
सिकरोदमीना — SC
बाजना कला — सामान्य
बाजना खुर्द — SC
बनकी — SC
कसाने का नगला — सामान्य
चंदीला — सामान्य
कैलाश नगर — सामान्य
तिघरिया — सामान्य
पीपलहेड़ा — SC
बाढ़ करसौली — सामान्य
मुकन्दपुरा — SC महिला

