मूकनायक / पवन बंशीवाल / करौली / राजस्थान
सूरौठ। थाना क्षेत्र के धंधावली गांव में सर्पदंश से 27 वर्षीय महिला की मौ/त हो गई।
गांव धंधावली निवासी थान सिंह जाटव ने बताया कि उसकी पत्नी मौजंती जाटव रात करीब 10 बजे खराब मौसम के कारण खेत में बाजरे की बालियां इकट्ठा कर रही थीं।
तभी बालियों में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन तुरंत ही मौजंती को हिंडौन सिटी के जिला अस्पताल ले गए। हिंडौन चिकित्सालय से गंभीर हालत के चलते करौली रेफर कर दिया गया।
करौली के राजकीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

