मूकनायक/गुलाबचंद
जीनगर/सिरोही
सिरोही। सिरोही नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित सभापति ऋतु जैन ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि टूटी सड़कें, नालियां और बिजली की समस्या दूर करना पहली प्राथमिकता रहेगी। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस का बोर्ड बनाकर सभापति के पद पर आसीन होते ही ऋतु जैन ने सिरोही के विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया साथ ही सहयोगात्मक भावना से एकजुट होकर कार्य करने का सभी निर्वासित पार्षदों ने संकल्प लिया।

