Monday, September 28, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशहिमाचल किसान सभा का मंडी में 17वां ज़िला सम्मेलन सम्पन्न | ज़िला...

हिमाचल किसान सभा का मंडी में 17वां ज़िला सम्मेलन सम्पन्न | ज़िला कमेटी कि कमान पुनः कुशाल भारद्धाज को और भूपेंद्र सिंह को सचिव चुना गया |

ठाकुर दास भारती मंडी हिमाचल प्रदेश | हिमाचल किसान सभा मंडी ज़िला का 17वां सम्मेलन सौली खड्ड मंडी में आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता कुशाल भारद्धाज, महेंद्र राणा, जगमेल ठाकुर, प्रेम चौधरी और रीता देवी ने सँयुक्त रूप में की और उदघाटन राज्य महासचिव एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है और किसानों को मिलने वाली सहायता दिन प्रति दिन कम की जा रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान बागवान विरोधी नीतियों के चलते किसानी करना घाटे का व्यवसाय बन गया है।हिमाचल प्रदेश की अधिकांश भूमि वन भूमि है और किसान सभा की मांग है कि सभी ग़रीब किसानों को पांच बीघा जमीन उपलब्ध कराई जाए और उनके कब्ज़े वाली भूमि उनके नाम की जाये।प्रदेश में बन रहे फोर् लेन, राष्ट्रीय उच्च मार्गों और प्रोजेक्टों के लिए अधिगृहित की जा रही ज़मीन का उचित मुआवज़ा नहीं दिया रहा है और ईंन परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को रोज़गार नहीं दे रहे हैं लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।इसके अलावा बंदरों व अन्य जंगली जानवरों तथा आवारा पशुओं की समस्या बारे कोई ठोस नीति नहीं बनाई जा रही है।सरकार स्वास्थ्य,शिक्षा, परिवहन, पानी, सड़क इत्यादि की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में भी नाकामयाब हो रही है।ज़िला प्रधान कुशाल भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में सभी घरों में लगाये जा रहे स्मार्ट बिजली मिटरों कि प्रक्रिया को रोकने और बिजली क्षेत्र के निजीकरण को रोकने के लिए अभियान चलाया जायेगा तथा जनता की दैनिक ज्वलंत मुद्दों पर अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने दूध उत्पादन को बढ़ाने तथा उसकी खरीद के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कार्य किया जायेगा।सम्मेलन में 13 -14 अक्टूबर को रामपुर में होने वाले राज्य सम्मेलन में भाग लेने के लिए 30 प्रतिनिधियों का चयन किया गया।
सम्मेलन में 31 सदस्यीय नई ज़िला कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें जोगिन्दर नगर के कुशाल भारद्धाज को पुनः ज़िला कमेटी का प्रधान चुना गया और धर्मपुर के भूपेंद्र सिंह को सचिव तथा बल्ह के जोगिन्दर वालिया को कोषाध्यक्ष, धर्मपुर के करतार सिंह चौहान,बल्ह के प्रेम चौधरी, सुंदरनगर के जगमेल ठाकुर और बालीचौकी महेंद्र राणा को उपाध्यक्ष तथा सुंदरनगर के रामजी दास,सराजके बिहारी लाल,चौतड़ा के रविन्द्र कुमार और बालीचौकी के इंद्र सिंह को सह सचिव तथा दो स्थान महिलाओं में से सचिवालय सदस्य बाद में शामिल की जायेंगी।ज़िला कमेटी सदस्य के रूप में धर्मपुर से मिलाप चन्देल, राजेन्द्र पाल,रीता देवी,सपना देवी जोगिन्दर नगर से बलदेव सिंह, सुदर्शन वालिया, धर्मचंद और लाभ सिंह सुंदरनगर से कपूर सिंह और लीलाधर बल्ह से नन्दलाल वर्मा और गंगा राम बालीचौकी से हीरा लाल इत्यादि को नई कार्यकारिणी के लिए चुना गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments