सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
मूकनायक/आशीष कुमार
खैरलांजी/बालाघाट/ मध्य प्रदेश
28 सितम्बर 2026
सावित्री देवी फुले उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बेनी (तहसील खैरलांजी, जिला बालाघाट, म.प्र.) के प्रांगण में सोमवार, 28 सितम्बर 2026 को सुप्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम द्वारा एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में बेनी एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए बच्चों, महिलाओं, युवाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और निःशुल्क परामर्श व जाँच का लाभ प्राप्त किया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दीं सेवाएं:
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिसमें:
डॉक्टर निशांत करवाड़े (न्यूरोसर्जन)
डॉक्टर विनय रहांगडाले (जनरल सर्जन एवं लेप्रोस्कोपिक विशेषज्ञ)
डॉक्टर योगेश्वर जामरे (ऑर्थोपेडिक सर्जन)
डॉक्टर प्रदिप मेश्राम (क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ)
डॉक्टर शेफाली शिंदे (स्त्रीरोग विशेषज्ञ)
डॉक्टर राहुल बोरकर (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ)
डॉक्टर ज्योती (रंगारी) बोरकर (जनरल फिजिशियन)
डॉक्टर विक्की खोब्रागडे (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक)
डॉक्टर प्रतिमा खोब्रागडे (वाघ) (स्त्री, प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ)
डॉक्टर अशोक डोंगरे (नेत्र दृष्टि दोष विशेषज्ञ)
इन सभी चिकित्सकों ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एड. लोक स्वप्नील डोंगरे जी (अधिवक्ता वारासिवनी), माननीय जतन मरार जी (सरपंच, ग्राम पंचायत बेनी) तथा माननीय मीरा भीवराम मात्रे जी (सरपंच, ग्राम पंचायत सतोना) उपस्थित रहे।
आयोजकों ने व्यक्त किया आभार:
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति—संस्थापक रहिस कुमार खाण्डेकर, अध्यक्ष पुष्पकुमार कोल्हे, उपाध्यक्ष सुंदरलाल मात्रे, वरिष्ठ सदस्य एवं मीडिया प्रभारी आशिष बौद्ध, प्राचार्य सुरेखा खाण्डेकर, प्रभारी प्राचार्य कृष्णाकान्त शिवहरे, प्रधान पाठिका अर्चना ठाकरे, सलाहकार डॉ. सचिन भास्कर तथा एस.डी.एफ. स्कूल के समस्त टीचर्स स्टाफ ने शिविर को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी पधारे हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों, मुख्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं तथा समस्त ग्रामीणों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
समिति ने भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सम्बंधी आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प दोहराया।

