Tuesday, September 29, 2026
Homeअलवरबाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण संपन्न

बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण संपन्न

मूकनायक/सतीश मौर्य
कठूमर/ अलवर /राजस्थान

ग्राम पंचायत दांतिया, कठूमर, अलवर के तत्वाधान में संविधान निर्माता परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन रविवार, 27 सितंबर 2026 को किया गया।

इस अवसर पर विशाल भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब की भजन गायन संगति का आयोजन देवी राम उर्फ पप्पू गायक कलाकार और पार्टी के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं जनसमूह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। फूलसिंह बौद्ध, प्रदेश अध्यक्ष, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, शाखा उत्तरी राजस्थान प्रदेश द्वारा याचना की गई और भिक्षु सुमेध सागर ने जनसमूह को त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराई।

इसके बाद मुख्य अतिथि रमेश चंद्र खींची, विधायक कठूमर, फूलसिंह बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा शाखा उत्तरी राजस्थान, अमिताभ बैरवा RAS, मुन्नी देवी पार्षद, सुंदरलाल बौद्ध मंडल अध्यक्ष (BSI) कठूमर, आदरणीय प्यारेलाल बौद्ध प्रदेश संगठन मंत्री, आदरणीय रामपाल सिंह बौद्ध आदि ने प्रतिमा का अनावरण किया।

अध्यक्षता कर रहे जोरमल जाटव सरपंच एवं ग्रामवासियों के माध्यम से सभी अतिथियों का साफा बंधन कर, पंचशील पट्टा ओढ़ाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

अपने उद्बोधन में फूलसिंह बौद्ध ने बहुजन एकता, बौद्धमय भारत की संकल्पना, जाति तोड़ो समाज जोड़ो और संविधान संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।

वहीं रमेशचंद्र खींची विधायक कठूमर ने कहा कि हमें प्रबुद्ध भारत बनाना है, वोट की ताकत को समझना है और जाति को छोड़कर सभी बहुजनों को एक होना पड़ेगा। अंत में विधायक महोदय ने विधायक कोटे से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा की।

कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन जयराम बैरवा ने किया और अंत में अध्यक्षता कर रहे सरपंच जोरमल जाटव ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों द्वारा सभी को मालपुआ खिलाकर विदा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments