Saturday, October 24, 2026
Homeमध्यप्रदेशकम बारिश से पेयजल संकट की आशंका, नगर परिषद ने शुरू की...

कम बारिश से पेयजल संकट की आशंका, नगर परिषद ने शुरू की तैयारी

पुराने जल स्रोतों को पुनः चालू करने की कवायद, सीएमओ मनोहर सिंह जावरिया ने किया निरीक्षण

मूकनायक से विष्णु शिंदे

पीपलरावां। कम वर्षा के चलते आगामी दिसंबर माह से नगर में पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए नगर परिषद पीपलरावां ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित संकट से निपटने के लिए नगर के पुराने जल स्रोतों को पुनः चालू करने की योजना बनाई जा रही है।

एसीएस महोदय द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के पालन में सीएमओ मनोहर सिंह जावरिया ने पुराने जल स्रोतों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा, स्वच्छता दरोगा प्रहलाद शिंदे एवं रामप्रसाद जी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान वैकल्पिक जल स्रोतों की स्थिति का जायजा लिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग कर नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। नगर परिषद का उद्देश्य समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर आगामी दिनों में संभावित जल संकट से निपटना है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments