मूकनायक समाचार / सूरत
डुमस रोड के अवध कोपर स्टोन निवासी फर्निचर व्यापारी ने जम्मु-कश्मीर के कठुआ के हमवतनी पांच युवकों ने शेरबाजार में निवेश पर मासिक 20 प्रतिशत फायदा देने की लालच देकर अलग-अलग वोलेट में टोटल 6,19.746 युएसडीटी यानि 5,88,75,870 रुपये ट्रान्सफर कराने के बाद नफा के लिए केवल 70 लाख दिया और शेष रुपये नहीं देकर धोखाधडी करने की शिकायत डुमस पुलिस थाने में दर्ज होने पर आर्थिक गुनाह निवारण शाखा ने जांच शुरू की है।
डुमस रोड के सायलन्ट जोन स्थित अवध कोपर स्टोन निवासी सोशियल मिडिया विडियो क्रिएटर ऐसे फर्निचर व्यापारी चेतन मंगलसिंग मन्हास (उम्र-28) वर्ष 2023 में वतन जम्मु-कश्मीर के कठुआ गए थे। जहां उनकी मुलाकात हमवतनी गौरव अश्विनकुमार चौधरी, गौरव केवल सिंघ, जसबीरसिंग किशनसिंग उर्फे जस्सी सींग, लोकेश्वरसिंघ उर्फे शिवम अनुमसिंघ और राहुल केवलकिशन शर्मा (सभी निवासी – गवर्नमेन्ट मिडल स्कूल के पास, लोगेट, कठुआ, जम्मु-कश्मीर) के साथ हुई थी। यह सभी ने हम शेरबाजार में ट्रेडिंग और लोगों के पास निवेश कराते है और इसमें अच्छा मुनाफा मिलता है ऐसा उन्होंने कहा। इसके बाद सूरत वापस घर आए चेतन ने दिल्ली में बुलाकर शेरबाजार में निवेश व मुनाफा किया हो ऐसे स्क्रीनशोट भी बताए और निवेश पर मासिक 20 प्रतिशत मुनाफा की लालच दी। दौरान अगस्त 2024 में सूरत आए उक्त सभी ने चेतन और उनके मित्रों के साथ मिटिंग कर शेरबाजार में निवेश करना हो तो युएसडीटी के जरिये रुपये भेजने होंगे। जिससे 26 अगस्त से 28 अक्तूबर 2025 के दौरान उक्त हमवतनी ने बताए वोलेट में टोटल 6,19.746 युएसडीटी यानि कि 5,88,75,870 रुपये ट्रान्सफर किये थे। जिसके सामने 6 माह तक टुकडे टुकडे मुनाफा के नगद रूपये 70 लाख दिए थे, किन्तु इसके बाद मुनाफा देना बंद कर दिया। जिससे दौडते हुए चेतन ने जांच करने पर जानकारी मिली की गौरव सिंघ, गौरव चौधरी, जसबीरसिंग, लोकेश्वरसिंघ और राहुल किसी भी रूप से शेरबाजार में ट्रेडिंग का काम करता नहीं है।

