Monday, September 28, 2026
Homeगुजरातप्लास्टिक दो मिट्टी के श्रीजी ले जाओ अभियान को उत्साहजनक प्रतिसाद मिला

प्लास्टिक दो मिट्टी के श्रीजी ले जाओ अभियान को उत्साहजनक प्रतिसाद मिला

मूकनायक समाचार / सूरत

गणेशोत्सव मनाने के साथ पर्यावरण का ध्यान रखा जाए इस हेतु से सूरत महानगरपालिका द्वारा एक अनोखा अभियान शुरू किया गया। म्युनिसिपल के 5 आर सेन्टरों पर 1 किलो प्लास्टिक दो और मिट्टी के श्रीजी ले जाओ अभियान सूरतवासियों की ओर से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है।
अब तक में शहरीजनों द्वारा 1200 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कचरा जमा किया गया, जिसके सामने म्युनिसिपल ने 750 से अधिक मिट्टी के गणेश मूर्तियां वितरित किया है। यह योजना के तहत किसी भी व्यक्ति के परिवार रिसायकल हो सके ऐसा 1 किलो स्वच्छ प्लास्टिक (जैसे कि बोतल या डिब्बे) जमा कराकर मुफ्त में मिट्टी के गणेशजी प्राप्त कर सकते है। स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष अशोक रांदेरिया ने बताया कि यह पहल का मुख्य हेतु प्लास्टिक के कचरे का योग्य व्यवस्थापन, रिसायक्लिंग को प्रोत्साहन और पीओपी की मूर्तियों से होने वाले जल प्रदूषण को रोकना है। गणेशोत्सव जैसे श्रद्धा के पर्व को पर्यावरण संरक्षण के सा जोडकर म्युनिसिपल ने स्वच्छ सूरत, हरियाला सूरत का प्रेरणादायी संदेश दिया है। यह प्रयास से नागरिकों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति सभानता बढी है।
प्लास्टिक प्रदूषण के सामने म्युनिसिपल 5आर यानि रिफ्युज, रिड्युस, रियुज, रिपेर और रिसायकल के सिद्धांत के आधार पर कार्य कर रही है। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट रूल्स-2016 के तहत जुलाई 2017 से पीपीपी के तहत प्लास्टिक प्रोसेसिंग किया गया है। आठ रिफ्युज ट्रान्सफर स्टेशन से प्लास्टिक अलग कर रिसायक्लिंग के लिए भेजा जाता है। प्लास्टिक की थैली के संग्रह के लिए ईपीआर के तहत सुमुल डैरी के साथ करार किया गया है, जिसके अंतर्गत हररोज करीब डेढ लाख दूध की थैलियां एकत्रित कर प्रोसेस किया जाता है। भटार में हररोज करीब 200 टन प्लास्टिक प्रोसेस कर पेलेट्स बनाया जाता है। यह पेलेट्स का उपयोग बेन्च, टाईल्स, ब्रिक्स, कुर्शी व प्लास्टिक रोड बनाया जाता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments