Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणाशिक्षकों के कथित उत्पीड़न के विरोध में हजरस का प्रदर्शन, 7 दिन...

शिक्षकों के कथित उत्पीड़न के विरोध में हजरस का प्रदर्शन, 7 दिन की अंतिम चेतावनी

मूकनायक/सरिता रानी
फतेहाबाद/पानीपत/हरियाणा

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद में कार्यरत शिक्षकों के कथित उत्पीड़न के मामले को लेकर हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (हजरस) ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संघ ने आरोप लगाया कि विद्यालय के कुछ स्टाफ सदस्यों को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है तथा उनकी सर्विस बुक और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (APAR) को प्रभावित किए जाने की शिकायत सामने आई है। संघ का कहना है कि कुछ शिक्षकों को उनकी जातिगत पृष्ठभूमि के आधार पर प्रताड़ित किए जाने से शिक्षकों में रोष और असंतोष का माहौल बना हुआ है।
संघ के अनुसार इस मामले को लेकर पहले भी कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से आपत्ति दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण मामला लगातार गंभीर होता गया। इसी के विरोध में हजरस द्वारा 03 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, फतेहाबाद के समक्ष सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया।
हजरस ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षकों को भविष्य में किसी भी प्रकार के मानसिक उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान की जाए।

7 दिन की अंतिम चेतावनी

संघ ने जिला प्रशासन को 7 दिन की अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उपरोक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो हजरस संबंधित कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। संघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार एवं निष्पक्ष कार्य वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद
धरना-प्रदर्शन के दौरान राज्य कार्यकारिणी से कोषाध्यक्ष राजेश पेटवाड़ तथा जिला कार्यकारिणी से कुलवंत विश्वासी, राजपाल बोस्ती, सुभाष भुक्कल, रोहतास भुक्कल, खंड फतेहाबाद प्रधान अनिल इन्दल, खंड टोहाना प्रधान गुरदीप फानर, भुना खंड प्रधान रमेश, रतिया खंड प्रधान भजन सिंह, सुरेंद्र सर्वा, जगत राम, संजय कंटिवाल, संदीप सिंहमार, सज्जन कताला, अनिल, कलवंत, सज्जन कुमार, जगत राम, जोगिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह, सुरेश सिंह, नवीन कुमार, संदीप कुमार, संजय कांटीवाल, संदीप, संजय कुमार, सतीश कुमार, रोहतास चंद्र, अनिल कुमार, सतीश कुमार, दीप कुमार, अशोक कुमार, जगतपाल सिंह, रोहतास, कमल कुमार, सुभाष चंद्र, भजन सिंह, सुंदर सिंह, कलवंत, सुरेंद्र, मनोज कुमार, संजय कुमार, नरेश कुमार, गुलाब सिंह, वकील कुमार, सुनील कुमार, जसवंत सिंह, सुमेर सिंह, कुलवंत सिंह, आशीष बराड़, प्रदीप सिंह, चरण सिंह, साहिल कुमार, संदीप कुमार सहित जिला फतेहाबाद की सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments