मूकनायक समाचार । सूरत
अश्विनीकुमार पुलिस के मुताबिक कान्स्टेबल जतीनभाई को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पी.एस.आई. जी.डी. परमार और सर्वेलन्स स्टाफ ने रविवार दोपहर वराछा मीनीबाजार जवेरचंद मेघाणी गार्डन के पीछे खडे विशाल श्रीकृष्ण गौतम (उम्र-21, निवासी-बनविरपुर गांव, जि.लखीमपुर खेरी, उत्तरप्रदेश) और उनके मित्र राजविंदरसिंह उर्फ कुलविंदरसिंह जशवंतसिंह वडवा (उम्र-22, निवासी-रननगर गाम, जि.लखीमपुर खेरी, उत्तरप्रदेश) को 9.40 लाख रुपये मूल्य का 47 ग्राम मिक्ष हेरोईन के साथ दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से हेरोईन के साथ दो मोबाईल फोन व नगद रूपये 5 हजार समेत टोटल 9.65 लाख रुपयों का मुद्दामाल कब्जे कर उनकी पूछताछ करने पर जानकारी मिली की विशाल उनके पास के गांव खेरटीया से एक अज्ञात व्यक्ति के पास से मिक्ष हेरोईन का जत्था लाया था और मित्र राजविंदरसिंह को बात करने पर दोनों तीन दिन पूर्व सूरत में नौकरी ढूंढने आये थे और साथ मिक्ष हेरोईन बिक्री करने लाए थे। अश्विनीकुमार पुलिस ने गुनाह दर्ज कर जांच शुरू की है।

