मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में गत रोज सोमवार सुबह मेईन दरवाजा लोक हो जाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों फ्लेट में फंस गए।
दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वराछा में इश्वरकृपा रोड पर आने वाले शणगार पैलेस के चौथे माले पर आने वाले फ्लैट में जैन परिवार रहता है। जोकि गत रोज सोमवार सुबह फ्लैट का मुख्य दरवाजा लोक हो गया और अंदर से दरवाजा खोलने का प्रयास करने के बावजूद वह खुल नहीं रहा था। इस कारण जैन परिवार के हितेशभाई (उम्र-48), सपनाबेन (उम्र-40), परिमलभाई (उम्र-57), भूमि (उम्र-19), उमंग (उम्र-16) और अरिहंत (उम्र-14) अंदर ही कैद हो गए। जोकि दरवाजा नहीं खुलने के कारण आसपडौश के लोग भी मदद के लिए दौड आए और दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया किन्तु नहीं खुला। पुराना लोक होने के कारण वह जाम हो गया था जिससे दरवाजा खोलने में किसी को सफलता नहीं मिली। दमकल विभाग को इसकी जानकारी देने पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पहुंच गई और साधन के द्वारा लोक तोडकर दरवाजा खोला। जिससे परिवार के सभी 6 सदस्यों को सलामत रूप से बाहर निकाला।

