Monday, September 28, 2026
Homeकरौलीराजापुरियान का पुरा में वार्ड 49 के नवनिर्वाचित पार्षद हुकमसिंह ठेकेदार का...

राजापुरियान का पुरा में वार्ड 49 के नवनिर्वाचित पार्षद हुकमसिंह ठेकेदार का अभिनंदन

मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी

साफा व माला पहनाकर किया स्वागत, क्षेत्र के विकास को लेकर दी शुभकामनाएं

हिण्डौन सिटी। राजापुरियान का पुरा में वार्ड संख्या 49 के नवनिर्वाचित पार्षद हुकमसिंह ठेकेदार के आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्षद हुकमसिंह ठेकेदार का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा वार्ड के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में कृष्ण कुमार गौतम, रामवीर गौतम, बाबूलाल ठेकेदार, महेश ठेकेदार, हरिचन्द एवं निहालसिंह ठेकेदार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments