Monday, September 28, 2026
Homeमध्यप्रदेशबालाघाट में 23 सितंबर से गूंजेगा सामाजिक बदलाव का संदेश, निकलेगी ‘सामाजिक...

बालाघाट में 23 सितंबर से गूंजेगा सामाजिक बदलाव का संदेश, निकलेगी ‘सामाजिक परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन’ साइकिल यात्रा17 दिन गांव-गांव पहुंचेगा संविधान, समानता और अधिकारों का संदेश; 9 अक्टूबर को कांशीराम साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर बालाघाट में होगा समापन

मूकनायक समाचार -/ सत्यशील गोंडाने -/ बालाघाट (मध्यप्रदेश)

बालाघाट। सामाजिक समानता, भाईचारे, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बालाघाट जिले में ‘सामाजिक परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन साइकिल यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की शुरुआत 23 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे आंबेडकर चौक, बालाघाट से होगी। 23 सितंबर से शुरू होकर यह यात्रा जिले के विभिन्न अंचलों से गुजरते हुए 9 अक्टूबर 2026 को बालाघाट में नगर भ्रमण के साथ संपन्न होगी।

यात्रा के माध्यम से आदिवासी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाज के बीच शिक्षा, मौलिक अधिकारों एवं संवैधानिक कर्तव्यों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आयोजकों द्वारा जातिगत भेदभाव के खिलाफ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी गांव-गांव पहुंचाने की बात कही गई है।

गांव-गांव पहुंचेगा जनजागरूकता का कारवां

साइकिल यात्रा के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में ठहराव किया जाएगा। यहां जनसंवाद, जागरूकता कार्यक्रम और सामाजिक साहित्य का वितरण होगा। वहीं शाम को निर्धारित पड़ाव स्थलों पर बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

यात्रा में अन्य पिछड़ा वर्ग की जातिगत जनगणना, आबादी के अनुपात में अधिकार एवं प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर भी जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही महिलाओं और युवाओं को सामाजिक नेतृत्व में आगे आने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।

कई सामाजिक संगठनों की सहभागिता

इस आयोजन में B1 व BGT परिवार, भारतीय बौद्ध महासभा, सार्वजनिक जयंति समारोह, जिला बालाघाट बौद्ध संघ, बामसेफ, मूलनिवासी संघ, भीम आर्मी, समता सैनिक दल सहित जिले के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की सहभागिता बताई गई है।

आयोजकों के अनुसार यात्रा का समापन 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर बालाघाट नगर भ्रमण के साथ किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
8770017833 | 9424390369

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments