Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणा:मूकनायक की खबर का असर

:मूकनायक की खबर का असर

सेक्टर 13-17, पानीपत के पार्क के बाहर फैली गंदगी की हुई सफाई

खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया, जेसीबी व ट्रॉली से हटाया गया कचरा

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

सेक्टर 13-17, पानीपत स्थित पार्क के बाहर लंबे समय से फैली गंदगी, सूखे पत्ते, झाड़-झंखाड़ और कचरे के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को मूकनायक ने प्रमुखता से उठाते हुए एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि पार्क के बाहर कचरे का ढेर लगा है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
खबर के प्रकाशित होते ही नगर निगम पानीपत हरकत में आया और शनिवार को सफाई अभियान चलाकर पार्क के बाहर फैली गंदगी को जेसीबी, ट्रॉली और सफाई कर्मचारियों की मदद से हटा दिया गया। अब पार्क के बाहर का क्षेत्र साफ दिखाई दे रहा है और आसपास का माहौल भी बेहतर हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने मूकनायक का आभार जताते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी खबरें उठाने से प्रशासन तक उनकी समस्या पहुंचती है और समाधान होता है।
खबर में दिखाया गया था – सेक्टर 13-17, पानीपत के पार्क के बाहर फैली गंदगी। अब सफाई के बाद पार्क के बाहर का क्षेत्र साफ और व्यवस्थित दिखाई दे रहा है

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments