मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत के वराछा स्थित जूनी बोम्बे मार्केट में से कपड़ा खरीदकर रिक्षा किराये कर बरोडा प्रिस्टेज जा रहे युवक और भांजे को धमकी देकर रिक्षाचालक और महिला समेत सागरितों ने धमकी देकर नगद 3 हजार रुपये लूंटकर फरार हो जाने मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।
उत्तर प्रदेश के निवासी और सूरत के वेड रोड त्रिवेणी को.ओ. हाउसिंग सोसायटी, मकान संख्या 99 निवासी 28 वर्षीय रामसजन कमला निषाद कतारगांव गोटालावाडी स्थित मेजरीया ज्वेलर्स में नौकरी करता है। परसू दोपहर ढाई बजे वह अपने भांजे रहेश के साथ वराछा स्थित जूनी बोम्बे मार्केट में कपड़ा खरीद करने गया था और वहां से अधिक कपडे खरीदने के लिए वराछा, बरोडा प्रिस्टेज जाना था इसलिए उन्होंने मार्केट के गेट क्रमांक 1 के पास खडी रिक्षा किराये की थी। रिक्षा में पहले से ही पीछे की सीट पर दो पुरुष और एक महिला बैठी थी इसलिए चालक ने दोनों को आगे अपने पास बैठाया। जोकि थोडे दूर जाने के बाद टायर में हवा कम होने का बहाना बताकर दोनों को पीछे की सीट पर बैठाया इसके बाद पीछे बैठे दो पुरुष और एक महिला ने उन्हें कहा कि अगर जिंदा लौटना है तो आपके पास जो कुछ भी रुपये है दे दो नहीं तो रिक्षा खडी रहने वाली नहीं है ऐसा कहकर रुपये 3 हजार लूंट लिए। इसके बाद वराछा जोन ओफिस के गेट के पास दोनों को वहां पर उतारकर फरार हो गए। इस संदर्भ में रामसजन ने वराछा पुलिस थाने पहुंचकर एक महिला, चालक समेत अन्य दो पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है।

