मूक नायक न्यूज/ यशपाल सोलंकी/ भरतपुर/राजस्थान
नगर निगम भरतपुर के वार्ड 49 के नव निर्वाचित पार्षद योगेश फौजदार का भगवान गणेश पंडाल महोत्सव में भव्य स्वागत किया गया। हर वर्ष की भांति गणेश चतुर्थी महोत्सव भरतपुर की पोस कॉलोनी ब्रिगेडियर घासीराम नगर में मनाया जा रहा है जिसकी धूमधाम आसपास के इलाके में रहती है और बड़ी संख्या में लोग भजन कीर्तन करने और सुनने इस पंडाल में आते हैं। इस बार वार्ड नंबर 49 के नवनिर्वाचित पार्षद योगेश फौजदार का पंडाल में भव्य स्वागत कॉलोनी वासियों और महिलाओं ने किया। इस मौके पर योगेश फौजदार ने सबका अभिनंदन किया और कॉलोनी के विकास में संपूर्ण सहभागिता निभाने का वादा किया। योगेश फौजदार एक शिक्षित युवा कर्मठ,सज्जन मिलनसार व्यक्तित्व के कांग्रेस के युवा नेता है। इस मौके पर कॉलोनी वासियों ने योगेश फौजदार पार्षद का माला पहनकर साफा बांधकर शानदार स्वागत किया।

