मूकनायक समाचार । सूरत
रांदेर पुलिस थाने में एक बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई है। अपने पप्पा को दो मिनट में आने का कहकर बच्चा अपने मित्र के साथ गया किन्तु लौटा ही नहीं। परिजनों ने रांदेर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया, मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है।
रांदेर पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रांदेर क्षेत्र में रहने वाला एक बच्चा अपने मित्र के साथ गत रोज शाम 5.30 बजे के दौरान अपने पिता को कहा कि पप्पा दो मिनट मैं आता हुं ऐसा कहकर गया किन्तु घर पर लौटा ही नहीं। परिजनों ने काफी छानबीन की किन्तु उसका अता पता कहीं नहीं मिलने पर रांदेर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायती का बेटा सिंगल बोडी, घउं वर्ण का हाईट करीब साढा चार की हाईट है। उसने शरीर पर सफेद जैसा चैक्स वाला शर्ट तथा काला कलर की पेन्ट पहनी है उसने पैर में काला कलर की मौजडी पहनी है। गुजराती, हिन्दी और अंग्रेजी जानता है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।

