Monday, September 28, 2026
Homeकरौलीबिजली विभाग की लापरवाही आमजन पर पड़ सकती है भारी हादसे से...

बिजली विभाग की लापरवाही आमजन पर पड़ सकती है भारी हादसे से पहले सुधार की जरूरत

मूकनायक, राजस्थान, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली

हिंडौन/क्षेत्र के बनकी रोड फीडर बिजली व्यवस्था से जुड़ी गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। तस्वीर में बिजली के खंभे स्पष्ट रूप से एक ओर झुके हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि विद्युत तार भी असामान्य स्थिति में लटकते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आसपास से गुजरने वाले ग्रामीणों और आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि झुके हुए बिजली के खंभे और लटकते तार किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर बारिश, तेज हवा या किसी अन्य प्राकृतिक परिस्थिति में स्थिति और गंभीर हो सकती है
हादसा होने से पहले हो समाधान
लोगों की मांग है कि बिजली के झुके हुए खंभों को सीधा/मजबूत करवाए और तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करे स्थानीय लोगों ने कहा
क्या विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है
समय रहते कार्रवाई होने से संभावित दुर्घटना को टाला जा सकता है बिजली विभाग तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान करे ताकि कोई जनहानि ना हो

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments