Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशBSP के राष्ट्रीय संयोजक बने ईशान आनंद, मायावती ने छोटे भतीजे को...

BSP के राष्ट्रीय संयोजक बने ईशान आनंद, मायावती ने छोटे भतीजे को दी अहम जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। BSP प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। लखनऊ में बुधवार को हुई पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में यह फैसला लिया गया।बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी शामिल हुए।

आकाश आनंद को पार्टी से किया गया था बाहर

ईशान आनंद की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब मायावती ने इसी महीने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया था। इससे पहले 3 सितंबर को आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाया गया था और बाद में उन्हें BSP की प्राथमिक सदस्यता से भी मुक्त कर दिया गया।आकाश आनंद पर मायावती ने पार्टी के हितों के खिलाफ काम करने और पारिवारिक रिश्तों को पार्टी से ऊपर रखने के आरोप लगाए थे। उनके ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक गतिविधियों से अलग होने के घटनाक्रम के बीच यह विवाद सामने आया था।

कौशल किशोर
कौशल किशोरhttp://www.mooknayaknews.com
कौशल किशोर मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में Mooknayak में जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ व न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत कौशल को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 6 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कौशल अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments