Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरुधौली में जनसभा, चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक एकजुटता का किया आह्वान

रुधौली में जनसभा, चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक एकजुटता का किया आह्वान

मूकनायक/राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

रुधौली, बस्ती। विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक एकजुटता और जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों से साथ मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

जनसभा में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपने गुरुओं, संतों और महापुरुषों के विचारों एवं पदचिह्नों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने माताओं-बहनों, युवाओं और बुजुर्गों से एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने रुधौली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के डॉ. मो. आकिब के संघर्ष और जनसंपर्क गतिविधियों का उल्लेख करते हुए उनके प्रयासों की जानकारी सभा में मौजूद लोगों के सामने रखी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और उनके बीच रहकर काम करने की जरूरत है।

जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वक्ताओं के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने डॉ. मो. आकिब के समर्थन में अपना भरोसा व्यक्त किया।

गौरतलब है कि आजाद समाज पार्टी की ओर से जारी विधानसभा प्रभारियों की सूची में रुधौली से डॉ. मो. आकिब का नाम शामिल है।जनसभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क तेज करने पर भी जोर दिया।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments