Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedभिलाई में इतिहास रचा: 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने एक साथ किया देहदान,...

भिलाई में इतिहास रचा: 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने एक साथ किया देहदान, दिया महाकरुणा का संदेश

भिलाई में इतिहास रचा: 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने एक साथ किया देहदान, दिया महाकरुणा का संदेश

बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर सांस्कृतिक भवन, सेक्टर-6 भिलाई में भिक्खुनी संघ स्थापना दिवस के अवसर पर मानवता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब 11 बौद्ध भिक्खुनियों ने एक साथ अपनी देह मेडिकल शिक्षा के लिए दान करने की घोषणा की।

भारतीय बौद्ध महासभा (पं. क्र. 1119) भिलाई, ऑल इंडिया भिक्खुनी संघ और महाप्रजापती गौतमी एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में यह ऐतिहासिक संकल्प लिया गया।

महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी (अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त संस्था) के अध्यक्ष आशीष चौहान और देहदान प्रभारी डॉ. संजय वालवांद्रे की प्रेरणा और काउंसलिंग से भंते समृद्धी, भंते विमुक्ति, भंते कल्याण बोधि, भंते सुगति, भंते पंचशीला, भंते धम्म सिद्धी, भंते उत्तरा मेत्ता, भंते धम्म मित्रा, भंते रमाई, भंते संघमित्रा और भंते विज्जति भिक्खुनी ने अपनी देहदान वसीयत चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग को सौंपी।

छत्तीसगढ़ में पहली बार भिक्खुनी संघ स्थापना दिवस के अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में एक साथ देहदान किया गया। यह बुद्ध के सिद्धांत – “अप्प दीप भव” और “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का जीवंत उदाहरण है।

इस अवसर पर महाप्रजापति गौतमी एजुकेशनल फाउंडेशन एवं ऑल इंडिया भिक्खुनी संघ की राष्ट्रीय सचिव भंते सुनीति भिक्खुनी जी, भंते विजया मैत्रीय भिक्खुनी जी, भंते निम्मल मेत्ता भिक्खुनी जी, महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी के अध्यक्ष आशीष चौहान, संयोजक शैलेन्द्र भगत, संगीता सुखदेवे, नमेश्वरी सोनपिपरे, आरती गनवीर, पुलकित चौहान ने 11 भिक्खुनियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं ऑल इंडिया भिक्खुनी संघ व महाप्रजापती गौतमी एजुकेशनल फाउंडेशन ने महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

पांच दिवसीय सिक्खामना भिक्खुनी प्रशिक्षण शिविर में महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, चश्मा एवं दवा वितरण भी किया गया, जिसमें डॉ. बी.एन. वाहने, डॉ. संजय वालवांद्रे, प्रविन्द्र चौहान, इंदू उके, गौतम खोब्रागढ़े, पुलकित चौहान, सुषमा रोकड़े, साधना डोंगरे, लता जायसवाल, गिरीश गणवीर, राजेश रामटेके, रीतू महेश्वर,कल्पना मेश्राम, संजू श्यामकुंवर, संदीप वाहने का विशेष सहयोग रहा।
महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी द्वारा संचालित महामानव धम्मशाला के विद्यार्थी जिसमें सौम्या रामटेके, पवरना मेश्राम, श्रावस्ती रामटेके,पूरवी वाहने, प्रियांशी बंसोड, शालिनी भोईर ने सामूहिक धम्मदेशना गीत प्रस्तुत कर उपस्थित उपासक- उपासिकाओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उपरोक्त जानकारी संस्था कि सचिव सुनीता पटेल द्वारा दी गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments