Monday, September 28, 2026
Homeहरियाणाबसपा की जिला स्तरीय समीक्षा एवं कार्यकर्ता बैठक आज

बसपा की जिला स्तरीय समीक्षा एवं कार्यकर्ता बैठक आज

जिला टीम, चारों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की होगी सहभागिता

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला पानीपत के तत्वावधान में रविवार, 27 सितंबर को जिला स्तरीय समीक्षा एवं कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक सुबह 11 बजे डॉ. आंबेडकर भवन, नूरवाला, पानीपत में आयोजित होगी।
बैठक में बसपा की प्रदेश महासचिव एवं करनाल लोकसभा प्रभारी बहन शकुन्तला भट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि बसपा जिला अध्यक्ष डॉ. संजीव धीरयान बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में जिला पानीपत की जिला टीम के साथ-साथ जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, विधानसभा टीम के सदस्य, पूर्व पदाधिकारी तथा सम्मानित कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्य-योजना को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments