Monday, September 28, 2026
Homeगुजरातबच्चों को सच्चा राह दिखाने वाली, सच्चे मार्गदर्शन और प्रेरणादायी फिल्म साबित...

बच्चों को सच्चा राह दिखाने वाली, सच्चे मार्गदर्शन और प्रेरणादायी फिल्म साबित होगी तमारो साथ मुवी

मूकनायक समाचार । सूरत

तमारो साथ गुजराती फिल्म का मूहुर्त आज रोज सोमवार, दिनांक 14 नवम्बर, 2026 को सुबह 9.30 से 1.30 बजे के दौरान सेवणी विलेज, 10 यूनिवर्सल विला विभाग-3 में रखा गया था। मूहुर्त के दौरान मुंबई, सूरत, अहमदाबाद समेत विभिन्न गांवों से भारी संख्या में कलाकारों के साथ साथ फिल्मप्रेमियों उपस्थित रहे थे। सेम पटेल स्टुडियो और जय दादा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली यह गुजराती फिल्म वास्तव में आज के मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिखी गई कहानी है, जिसमें आज के वातावरण में परिवार व समाज में बनने वाले सामाजिक घरेलू घटनाओं को प्रदर्शित किया जायेगा और खास कर युवाओं को सही मार्गदर्शन देने का इस मुवी के माध्यम से देने का मकसद है। यह मुवी युवाओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। फिल्म तमारो साथ के प्रोड्युसर सेम पटेल जो एक एनआरआई है तथा युएसए में उनकी म्युजिक चैनल भी है। प्रोड्युसर और डायरेक्टर प्रफुल वाढेर जो इस फिल्म के निर्माता है तथा इस मुवी के संवाद और एसोसियेट डायरेक्टर राजकुमार सोनी जो बडौदा से है। इस मुवी में संगीत कल्यान वर्धन जी ने दिया है जो मुंबई से है तथा स्टोरी स्क्रीन प्ले संजय श्रीवास्तव जी ने दिया है। सोंग राजेश पटेल, डी.ओ.पी. प्रद्युमन रावल, नरेश भालिया और हार्दिक वणकर इत्यादि लोगों ने अपनी भूमिका दी है। इसके अतिरिक्त 40 से अधिक कलाकारों के साथ टेकनिकल टीम 25 से 30 दिन की शूटिंग में शामिल रहेंगे। शुटिंग मुख्यतः गुजरात के अलावा राजस्थान में भी होगी। इस मुवी के मुहूर्त में हेमंत सुरती, प्रकाश पाटिल समेत कई लोग शामिल हुए। सूरत जिला के सेवणी गांव में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गुजराती मुवी तमारो साथ का शुभ मूहुर्त संपन्न हुआ। यह फिल्म समाज सुधार प्रेरित रहेगी। इसके सभी कलाकारों समेत डायरेक्टर प्रोड्युसर ने इस मुवी बनने के बाद इसे एक बार जरूर देखने की लोगों व प्रेक्षकों को अपील की है। उन्होंने अधिक बताया की यह मुवी में ऐसे कोई सीन नहीं फिल्माया जायेगा जिससे माता, पिता, भाई बहन या सगे संबंधी के सर जुक जाए और शर्म का सामना करना पडे। यह मुवी समाज के बच्चों के लिए प्रेरणादायी और सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाली है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments